दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार को सोना तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया. अधिकारियों ने म्यांमार के यांगून से आई एक महिला यात्री को पकड़ा. इस महिला के पास से लगभग 1 किलोग्राम (997.5 ग्राम) सोना बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार, महिला फ्लाइट नंबर 8M 620 से दिल्ली पहुँची थी और ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की फिराक में थी.
