डेस्क :बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह रविवार को जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह अब जन सुराज की तरफ से गुरुआ सीट से उम्मीदवार होंगे।इससे एक दिन पहले, उन्होंने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसमें उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा (नजरअंदाज करने) का आरोप लगाया था।
