डेस्क :केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अल्पसंख्यक समुदाय पर तीखी टिप्पणी करके एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें नमक हराम (गद्दारों) के वोट नहीं चाहिए। भाजपा सांसद ने यह विवादित टिप्पणी शनिवार को बिहार के अरवल जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की।बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने एक पुरानी बातचीत का हवाला देते हुए अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, ‘एक बार मैंने एक मौलवी से पूछा कि क्या उनके पास आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड है, तो उन्होंने हां में जवाब दिया। जब मैंने पूछा कि क्या ये कार्ड हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बांटे जाते हैं, तो उन्होंने ना में जवाब दिया।’
उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने मुझे वोट दिया है, तो उन्होंने हां कहा, लेकिन जब मैंने उनसे खुदा की कसम खाने को कहा, तो उन्होंने मना कर दिया कि उन्होंने वोट नहीं दिया। मुसलमान सभी केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाते हैं, लेकिन हमें वोट नहीं देते… ऐसे लोगों को नमक हराम कहा जाता है। मैंने मौलवी साहब से कहा कि मुझे नमक हराम के वोट नहीं चाहिए
