डेस्क :जन सुराज पार्टी के राजनीतिक विस्तार को गुरुवार को उस समय और बल मिला जब अररिया के जोकीहाट से चार बार विधायक और पूर्व सांसद सरफराज आलम आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो गए। दिवंगत केंद्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन के बेटे आलम, सीमांचल क्षेत्र के एक प्रमुख मुस्लिम राजनीतिक चेहरे को प्रशांत किशोर के खेमे में लेकर आए हैं।राजद नेता सरफराज आलम जन सुराज पार्टी में शामिल हुए
लोकसभा के पूर्व सदस्य और बिहार विधानसभा कीजोकीहाट सीट से चार बार के विधायक रहे सरफराज आलम बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए।पटना के शेखपुरा हाउस में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलम का स्वागत किया।
आलम सीमांचल क्षेत्र के दिवंगत राजद नेता तस्लीम उद्दीन के बेटे हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होने के बाद आलम ने कहा, ‘‘मैं जन सुराज को सलाम करता हूं, जिसने संस्थापक प्रशांत किशोर के दृष्टिकोण के तहत बिहार को बदलने का संकल्प लिया है।’