डेस्क :बिहार के हाजीपुर मंडल कारा में शनिवार को एक विचाराधीन कैदी फांसी पर लटका मिला। जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रवि रंजन कुमार उर्फ मूसा के रूप में की गई है, जो बराटी थाना क्षेत्र के रंदाहा गांव का निवासी था। उसे 28 सितंबर को बराटी पुलिस ने शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा था।
