राष्ट्रीय

अहमदाबाद : पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम ID से फरार अपराधी को दबोचा ! पहचान बदलकर महिला अधिकारी ने दिया प्यार का झांसा ! बुलाने पर नदी किनारे पहुंच गया 14 संगीन आपराधिक मामलों का आरोपी !

डेस्क : अहमदाबाद में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में आदतन अपराधी तौफीक को गिरफ्तार किया। दानीलिमडा थाने की टीम ने आरोपित को पकड़ने के लिए अनूठी और चतुराई-भरी योजना बनाई थी। तौफीक पर लूट, मारपीट, जबरन वसूली और जेल से फरार होने जैसे 14 गंभीर मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था।

उसे पकड़ने के लिए महिला पुलिस अधिकारी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर खुद को मुस्लिम महिला बताया और उससे बातचीत शुरू की। करीब एक महीने तक आरोपित से प्यार भरी बातें करने के बाद, महिला अधिकारी ने उसे नदी किनारे मिलने के लिए बुलाया।

योजना के मुताबिक, महिला अधिकारी बुर्का पहनकर तय जगह पर पहुँची, जबकि आसपास सादे कपड़ों में अन्य पुलिसकर्मी छिपे हुए थे। तौफीक महिला से मिलने वहाँ पहुँचा और उसे अपनी एक्टिवा पर बैठने के लिए कहा। उसी पल महिला अधिकारी ने इशारा किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुँचकर तौफीक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, तौफीक लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *