डेस्क : लाहौर में प्रदर्शनकारियों ने एक पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी की लाठियों से पीट- पीटकर हत्या कर दी. पाकिस्तानी हुकूमत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान का समर्थन किया है. उसके चलते इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) विरोध में उतर आया है. पुलिस और TLP के बीच झड़प के बाद हालात बेकाबू है. पाकिस्तान की सरकार ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं. साथ ही लाहौर, पेशावर और इस्लामाबाद के एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट्स को सील कर दिया गया है.
