लहेरियासराय थाना,जमालपुर थाना एवं अलीनगर थाना द्वारा विभिन्न मामलो में कई लोगो को किया गिरफ्तार

दरभंगा। जमालपुर थाना कांड संख्या 15/25 में फिरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त खोखई पंडित पिता दामोदर पंडित, झगरुआ थाना जमालपुर जिला दरभंगा को किया गिरफ्तार कर जमालपुर थाना द्वारा की गई कार्रवाई। दूसरी ओर अवैध शराब निर्माण,भंडारण, सेवन,परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु तत्पर है दरभंगा पुलिस।
प्राप्त सूचना पर अलीनगर थाना एवं सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त रुप से अलीनगर थाना अंतर्गत कार्यवाही करते हुए पासी टोला में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी के क्रम मे करीब 200 लीटर (गुड़की) अर्धनिर्मित शराब को दरभंगा पुलिस ने किया विनष्ट। अलीनगर थाना द्वारा की गई कार्रवाई। वही माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंटी अभियुक्त द्रौपदी देवी पति कृष्णा गोस्वामी, लहेरियासराय थाना के बाकरगंज निवासी को किया गिरफ्तार कर लहेरियासराय थाना के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।