
दरभंगा। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के क्रम में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह मूल्यांकन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विविध गतिविधियों, दायित्वों की जानकारी दी गई। साथ ही,ऑनलाइन डॉट (DoT) प्रणाली, क्लियरिंग सेशन व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया के सुदृढ़ क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता,निष्पक्ष एवं कुशल संचालन सुनिश्चित करना है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के आलोक में सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से निर्वाचन से जुड़ी बारीकियों, कानूनों,तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। जिससे अधिकारीगण विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।