अन्य

दरभंगा रामनगर आईटीआई को पीएम सेतु योजना में 60 करोड़ रूपये का मोदी सरकार का मिला तोहफा : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। पीएम सेतु योजना में देश के शीर्ष एक हजार आईटीआई संस्थानों में रामनगर आईटीआई दरभंगा का चयन जिले के साथ साथ पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इसके माध्यम से छात्र छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा देकर हुनरमंद बनाने की पहल की जा रही है। इस तरह के संस्थानों के माध्यम से बच्चों को रोजगार के लिए आत्म निर्भर बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार संकल्पित है। सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र के सरकार से संचालित रामनगर आईटीआई का पीएम सेतु योजना में चयन को दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा है कि देश स्तर पर एक हजार आईटीआई के लिए साठ हजार करोड़ रुपए की राशि दी गई है। जिसके तहत इस आईटीआई को साठ करोड़ रुपए मिले हैं जिससे इसके विस्तार एवं इसमें नए रोजगारपरक शिक्षा की पहल शुरू किए जाएंगे। आधुनिक उपकरणों के माध्यम से छात्र छात्राओं को नए अनुसंधान में सुविधा होगी। उन्होंने इस संस्थान को छात्र छात्राओं के रोजगार सृजन के लिए आवश्यक बताते हुए कहा इस संस्थान में 14 सौ छात्र छात्राओं की सुचारू रूप से शैक्षणिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा उनके बीच सभी आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए मोदी सरकार की यह पहल वरदान साबित होगी। नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार के इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा तकनीकी शिक्षा में उच्च,गुणवत्ता के साथ रोजगारपरक शिक्षा के लिए देश स्तर पर चर्चित इस तरह के संस्थानों के समग्र उत्थान के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है। संस्थान मे छात्रावास प्रयोगशाला खेल मैदान मनोरंजनगृह आदि के विस्तार के लिए सभी तरह के आवश्यक पहल किए जायेंगे। इस संस्थान को उच्च स्तर पर विकसित कर इसके समग्र उत्थान की पहल शुरू की जा रही है पीएम सेतु योजना में रामनगर आईटीआई का चयन होना इसका ज्वलंत उदाहरण है। इधर पीएम सेतु योजना में रामनगर आईटीआई के चयन के लिए इस संस्थान के प्राचार्य राजकुमार शर्मा सहित जिले के अन्य शिक्षाविदों ने केंद्र सरकार के इस पहल की सराहना की है। इसके पहल के लिए स्थानीय सांसद, डा गोपाल जी ठाकुर के प्रति आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *