
दरभंगा जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा जारी सूचना में बताया की आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार और बिहार मौसम सेवा केंद्र,पटना द्वारा दरभंगा जिला अंतर्गत 4 से 6 अक्टूबर तक जिला दरभंगा में भारी वर्षा,वज्रपात बिजली गिरना, 40 -60km/h की गति से आंधी तूफान के चलने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट (ऑरेंज अलर्ट) जारी किया गया हैं। ऐसे में कमला नदी, बागमती नदी, अधवारा समूह, खिरोई,कोसी नदी सहित विभिन्न जल क्षेत्र में जलस्तर वृद्धि,जलजमाव, फ्लैश फ्लड (फ़्लैश फ्लड) जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। जिला प्रशासन, दरभंगा सभी आम नागरिकों से अपील करता है की वो निम्न निर्देशो का पालन करें, आनावश्यक घर से बाहर ना निकलें
किसी पेड़, बिजली के खंभे या कमजोर आधार भूत संरचना के नीचे शरण ना लें। तटबंध क्षेत्र के निचले हिस्से में बसे नागरिक उच्चे स्थान पर रहे तो बेहतर हैं। नदी, तालाब, नहर या किसी भी जल स्त्रोत से दूर रहे और अपने बच्चों को भी दूर रखें। खुले खेतों में वर्षा, वज्रपात के समय कृषि कार्य ना करें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें, खुले में ना बांधे। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अंचलाधिकारी, स्थानीय थाना को तत्काल सूचना जरूर दे। किसी भी आपात स्थिति की सूचना जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र के दूरभाष नं 06272-245055 एवं मोबाइल नंबर -9431688118 पर दी जा सकती हैं। जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा जनहित में जारी।