दरभंगा

महिंद्रा पिकअप में छिपाकर रखी 394.515 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद

 

हाटी चौक, बिरौल थाना क्षेत्र में कार्रवाई; शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी

 

दरभंगा, 24 अक्टूबर 2026 :- सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से मद्यनिषेध विभाग एवं पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटी चौक के समीप कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा पिकअप वाहन में छिपाकर रखी गई *394.515 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद* की गई।

 

उन्होंने कहा कि उक्त कार्रवाई के दौरान अभियुक्त किसुन शर्मा, पिता इंदल शर्मा, साकिन शिवराम, थाना बहेरा, जिला दरभंगा के कब्जे वाले महिंद्रा पिकअप वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन में छिपाकर रखी गई कुल 394.515 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

 

अवैध शराब की बरामदगी के बाद मामले में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। शराब के अवैध कारोबार एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री से संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए छापेमारी और निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *