

दरभंगा. दुर्गा पूजा पर विशेष फ्लैग मार्च अल्फा 114 ए रैपिड एक्शन फोर्स एवं स्थानीय नगर थाना व लहेरियासराय थाना के पुलिस के द्वारा दरभंगा में पूजा पंडालो में घूम घूमकर जायजा लिया गया. ताकि शांति के साथ दुर्गा पूजा सम्पन्न कराया जा सके. मंगलवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र एवं नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडाल एवं मुख्य सड़कों पर एवं क्षेत्र में पूजा पंडालो की निगरानी एवं निरीक्षण टीम के द्वारा कंपनी के डीसी श्री कृष्णा कुमार के नेतृत्व एवं रणधीर कुमार एसआई, नगर थाना के टीम के सहयोग से किया गग। वही असामाजिक तत्वों में क़ानून का भय एवं आम नागरिकों में शांति के साथ बिना डरे दुर्गा पूजा मना रहे हैं। शांतिपूर्ण वातावरण में लोग दुर्गा पूजा का आनंद ले रहे हैं। इधर विधि व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के जवान अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सभी से सहयोग और अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया गया। पूजा पंडालो एवं सड़को पर सादे वर्दी में भी विशेष विभाग के पदाधिकारी एवं कमी लगातार 24 घंटे नजर बनाए हुए है. वही सीसीटीवी कैमरे से भी नजर बनाए रखी जा रही है। सड़कों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ गाड़ियों एवं ठेला को सड़कों से हटाया गया और सड़क को खाली कराया गया। ताकि मेला घूमने वाले लोगो को किसी तरह का दिक्कत ना हो ख्याल रखा जा रहा है। दरभंगा टावर चौक से फ्लैग मार्च निकाली गई। रैपिड एक्शन फ़ोर्स की टीम,दुर्गा पूजा पर अफ़वाह ह फैलाने वाले पर करी से करी कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी एवं एसएसपी का सख्त दिशा निर्देश है।