राष्ट्रीय

कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है भारत: प्रधानमंत्री मोदी

डेस्क :दोहा में हमास के नेताओं को निशाना बनाकर किए गए इजराइल के हवाई हमलों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की बुधवार को निंदा की। मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता जतायी। भारत बंधुत्वपूर्ण देश कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है।उन्होंने कहा, ‘‘हम मुद्दों के बातचीत और कूटनीति के माध्यम से समाधान तथा तनाव को बढ़ने से रोकने का समर्थन करते हैं। भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के समर्थन में तथा सभी तरह के आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *