डेस्क :नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने IIIT-दिल्ली के टेक फेस्ट ESYA को संबोधित करते हुए युवाओं से भारत के अगले अध्याय के निर्माता बनने और भारत को विश्वगुरू के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया। भारत की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “शून्य के आविष्कार से लेकर आयुर्विज्ञान और शल्य चिकित्सा की प्रगति तक, नालंदा और तक्षशिला जैसी विश्वविद्यालयों तक, ज्ञान की यह खोज हमारे डीएनए में है। हार्वर्ड की सबसे बड़ी लाइब्रेरी भी नालंदा के सामने छोटी लगती है। वह चिंगारी आज भी हमारे भीतर जीवित है।”
मंत्री ने इस आयोजन को सपनों को हकीकत बनाने का लॉन्चपैड बताते हुए छात्रों से कहा कि वे नए रास्ते तलाशें और नवाचार करें क्योंकि अब भारत का युवा सिर्फ देश का विकास ही नहीं बल्कि वैश्विक नेतृत्व करने की क्षमता रखता है
