डेस्क :बागपत जिले में नाबालिग लड़कियों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह और बेटियों को ‘रिवॉल्वर’ थमाने के प्रस्ताव को लेकर बहस छिड़ गई है। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने नाबालिग लड़कियों को मोबाइल फोन देने को पूरी तरह गलत ठहराते हुए उस पर रोक लगाने की वकालत की है, जबकि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महापंचायत में बेटियों को आत्मरक्षा के लिए ‘रिवॉल्वर’ देने का प्रस्ताव आया है। भराला बृहस्पतिवार को खिंदोड़ा गांव में एक लापता बच्ची के परिजनों से मिलने पहुंचीं थीं। उन्होंने कहा, ‘‘18 साल से कम उम्र की लड़कियों को मोबाइल फोन नहीं देना चाहिए। मोबाइल की वजह से आए दिन ‘ब्लैकमेलिंग’, वीडियो वायरल किये जाने और आत्महत्या जैसी घटनाएं सामने आती हैं
