मतदान पेटियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुँचाने के लिए निर्धारित किया गया मार्ग एवं पार्किंग स्थल
दरभंगा, 22 अक्टूबर 2026:-
बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के अवसर पर 23 एवं 24 अक्टूबर 2026 को मतदान पेटियों को मतगणना केंद्र से स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुँचाने के उद्देश्य से दरभंगा शहर के लिए रूट, ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान निर्धारित किया गया है।
निर्धारित यातायात व्यवस्था के तहत विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए निम्न मार्ग निर्धारित किए गए हैं:-
*1. चट्टी चौक की ओर से आने वाले वाहन:*
चट्टी चौक से लहेरियासराय टावर होते हुए हाजमा चौक पहुँचेंगे। इसके बाद पोलो मैदान के पश्चिमी मुख्य द्वार से मैदान में प्रवेश कर पूर्वी द्वार से बाहर निकलते हुए चिल्ड्रेन पार्क के रास्ते खेल भवन स्थित स्ट्रांग रूम की ओर जाएँगे।
*2. दरभंगा रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले वाहन:*
लहेरियासराय टावर होते हुए हाजमा चौक पहुँचेंगे तथा पोलो मैदान के पश्चिमी मुख्य द्वार से प्रवेश कर पूर्वी द्वार से बाहर निकलते हुए चिल्ड्रेन पार्क के रास्ते खेल भवन स्थित स्ट्रांग रूम की ओर जाएँगे।
*3. एकमी चौक की ओर से आने वाले वाहन:*
हाजमा चौक होते हुए पोलो मैदान के पश्चिमी मुख्य द्वार से मैदान में प्रवेश करेंगे तथा पूर्वी द्वार से निकलकर चिल्ड्रेन पार्क के रास्ते खेल भवन स्थित स्ट्रांग रूम की ओर जाएँगे।
*4. पंडासराय की ओर से आने वाले वाहन:*
पोलो मैदान के पश्चिमी मुख्य द्वार से मैदान में प्रवेश कर पूर्वी द्वार से बाहर निकलते हुए चिल्ड्रेन पार्क के रास्ते खेल भवन स्थित स्ट्रांग रूम की ओर जाएँगे।
*वापसी के लिए निर्धारित मार्ग:*
उक्त सभी मार्गों से आने वाले वाहनों की वापसी के लिए लहेरियासराय स्टेशन मोड़ से दाहिनी ओर मद्यनिषेध थाना मोड़ होते हुए दरबारी चौक की ओर जाने अथवा लहेरियासराय स्टेशन मोड़ से बाईं ओर चट्टी दुर्गा मंदिर की तरफ निकलकर अपने गंतव्य तक जाने की व्यवस्था निर्धारित की गई है।
*अन्य मार्गों पर यातायात पूर्ववत रहेगा*
निर्धारित मार्गों के अतिरिक्त शहर के अन्य सभी मार्गों पर वाहनों का परिचालन पूर्व की भाँति जारी रहेगा। विशेष परिस्थिति में यातायात व्यवस्था में आवश्यक परिवर्तन किया जा सकता है।
*पार्किंग एवं आवश्यक निर्देश*
मतदान पेटियाँ लेकर आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग पोलो मैदान परिसर में निर्धारित की गई है। मतदान पेटियाँ लेकर आने वाले कर्मी अपने वाहनों को विकास भवन के पास स्थित बैरियर के निकट कतारबद्ध करेंगे। इसके बाद वाहनों से मतदान पेटियाँ उतारकर स्ट्रांग रूम तक पहुँचाई जाएँगी।
किसी भी परिस्थिति में वाहनों को स्ट्रांग रूम की ओर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी संबंधित कर्मियों एवं वाहन चालकों को निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।


