राष्ट्रीय

हम एक वोट भी चुराने नहीं देंगे’, सीतामढ़ी में बोले राहुल गांधी, बिहार की मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख गरीबों के नाम

डेस्क :कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि बिहार की मतदाता सूची से 65 लाख गरीब और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के तहत सीतामढ़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए, गांधी ने कहा कि बिहार के लोग भाजपा और चुनाव आयोग को अपने वोट के अधिकार से छीनने की अनुमति नहीं देंगे। जानकी मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना करने के बात राहुल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग बिहार में ‘वोट चोरी’ करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए हमने यहां ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली है। भाजपा और चुनाव आयोग ये जान लें कि बिहार की जनता जागरूक है, वो इन्हें ‘वोट चोरी’ करने नहीं देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *