डेस्क :बिहार पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने नेपाल के रास्ते पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के बिहार में प्रवेश की खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्यव्यापी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सूत्रों ने CNN-News18 को बताया कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन संदिग्ध सदस्य नेपाल सीमा के रास्ते बिहार में घुसपैठ कर चुके हैं। बिहार पुलिस के अनुसार, उनकी पहचान रावलपिंडी निवासी हसनैन अली, उमरकोट निवासी आदिल हुसैन और बहावलपुर निवासी मोहम्मद उस्मान के रूप में हुई है। PHQ ने सत्यापन और निगरानी बढ़ाने के लिए सीमावर्ती जिलों में उनके नाम, तस्वीरें और पासपोर्ट विवरण भेज दिए हैं
