डेस्क :लोकसभा नेता राहुल गांधी ने राजद नेता तेजस्वी यादव और सीपीआई (एमएल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य के साथ बुधवार को मुजफ्फरपुर में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ निकाली। उनके साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और डीएमके सांसद कनिमोझी भी शामिल हुए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि यहां आते समय 6 साल के बच्चों के एक समूह ने मेरी तरफ देखा और कहा ‘नरेंद्र मोदी वोट चोर’। 6 साल के बच्चे भी समझ गए हैं कि भारत में वोट चोरी हो रहे हैं। कुछ दिन पहले अमित शाह ने कहा था कि भाजपा अगले 40 साल तक सत्ता में रहेगी
