दरभंगा

28 अक्टूबर को आयोजित होगा जॉब कैम्प

 

 

दरभंगा, 24 अक्टूबर 2026:- सहायक निदेशक नियोजन जिला नियोजनालय दरभंगा द्वारा बताया गया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को संयुक्त श्रम भवन दरभंगा के कार्यालय परिसर में Career Tree द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

 

इसमें Trainee Delphi TVS, Associate Technician Stellantis पद के लिए, कुल 100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें (ITI, Diploma B.A, B.com, BSC, Diploma) उत्तीर्ण महिला/पुरूष अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित है।

 

कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 22000 से 27000 रूपये वेतन दिया जाएगा। इस लिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठायें।

 

इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय मे निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा,सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।

 

*जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *