डेस्क :जम्मू और कटरा के बीच रेलवे लाइन पर पिछले 24 घंटों से एक यात्री ट्रेन, 12472 स्वराज एक्सप्रेस, भारी बारिश के बीच पटरी पर पत्थर गिरने के कारण फंसी हुई है। मंगलवार दोपहर 12 बजे हुई इस घटना में सैकड़ों यात्री फंस गए और उन्हें रात ट्रेन के अंदर ही बितानी पड़ी। बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन रेलवे लाइन के पास की सड़क भी क्षतिग्रस्त होने के कारण इसमें देरी हुई। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन और अधिकारी मलबा हटाने और क्षेत्र में संपर्क बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं
