डेस्क :मणिपुर के इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर जिलों से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी पुलिस ने बताया कि शनिवार को प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल पूर्व के खुरई थांगजाम लेइकाई स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जबकि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सदस्य को चिंगरेल तेजपुर से गिरफ्तार किया गया
