राष्ट्रीय

दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना

डेस्क :दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही, एक या दो बार तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह नौ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ श्रेणी में 112 दर्ज किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *