राष्ट्रीय

Bihar में डबल वोटर ID पर बखेड़ा, EC के नोटिस के बाद Tejashwi Yadav ने डिप्टी CM को लपेटा

डेस्क :राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप लगाया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, तेजस्वी यादव ने सिन्हा पर आरोप लगाते हुए इसके सबूत भी पेश किए। यह आरोप तब सामने आया है जब हाल ही में निर्वाचन आयोग ने खुद तेजस्वी यादव को दो मतदाता पहचान पत्र रखने के आरोप में नोटिस भेजा था।तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं, जिनमें से एक में उनकी उम्र 57 साल और दूसरे में 60 साल बताई गई है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट और नई मतदाता सूची में भी उपलब्ध है, जिसे सभी दलों के जिला अध्यक्षों को दिया गया है।

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘केवल दो ही बातें हो सकती हैं: या तो चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की पूरी प्रक्रिया ही फर्जी है या फिर बिहार के उपमुख्यमंत्री फर्जी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *