डेस्क :कब हुआ हादसा?
पुलिस को सुबह करीब 6:30 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि आरोपी आशीष गुड़गांव से छतरपुर जा रहा था और यह कार उसके दोस्त की थीरविवार सुबह दिल्ली में एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने दो पैदल यात्रियों को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 11 मूर्ति इलाके के पास हुई, जो राष्ट्रपति भवन से केवल 2 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने गाड़ी चला रहे 26 वर्षीय आरोपी आशीष को हिरासत में लिया है।
