राष्ट्रीय

Rahul Gandhi की ‘वोट चोरी’ वेबसाइट पर संग्राम, BJP बोली- ‘नासमझ’ हैं कांग्रेस सांसद

डेस्क :कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ अभियान और वेबसाइट लॉन्च करने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने राहुल गांधी को ‘नासमझ’ बताते हुए उनके इस कदम पर निशाना साधाअमित मालवीय का राहुल पर हमला

मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘हमें अभी भी नहीं पता कि राहुल गांधी कब घोषणापत्र/शपथ के तहत उन अयोग्य मतदाताओं के नाम प्रस्तुत करेंगे जिनके बारे में उनका दावा है कि वे मतदाता सूची में हैं।’ उन्होंने कहा कि यह मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 20(3)(बी) के तहत अनिवार्य है।

मालवीय ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दल ‘तकनीकी डायनासोर’ हैं। उन्होंने राहुल गांधी के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि उन्हें एक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का विश्लेषण करने में 30 दिन लगे, जबकि मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स ने चुनाव आयोग के पोर्टल पर उसी सूची की जांच बहुत कम समय में कर ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *