राष्ट्रीय

मालेगांव मामले में बरी होने के बाद भोपाल पहुंची Sadhvi Pragya के हुआ भव्य स्वागत

डेस्क :2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया, जहां उन्होंने इसे सत्य की जीत बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें तत्कालीन बड़े नेताओं को फंसाने और एटीएस अधिकारियों द्वारा बेरहमी से प्रताड़ित किया गया था।
2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद, पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर रविवार को भोपाल पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात की और अपने बयानों को दोहराया।सत्य और धर्म की जीत हुई’

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी जीत को सत्य और धर्म की जीत बताया। उन्होंने कहा, ‘सत्य की जीत हुई है, जो सुनिश्चित थी क्योंकि धर्म और सत्य हमारे पक्ष में था। सत्यमेव जयते! मैंने यह पहले भी कहा था और अब यह सिद्ध हो गया है। विधर्मियों और देशद्रोहियों के मुंह काले हुए हैं, उन्हें जवाब मिला है। देश हमेशा धर्म और सत्य के साथ है और हमेशा रहेगा।’

उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा, जिन्होंने ‘भगवा आतंकवाद’ जैसे शब्द गढे थे। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला उन लोगों के मुंह पर एक तमाचा है, जिन्होंने इसे ‘भगवा आतंकवाद’ और ‘हिंदू आतंकवाद’ कहा। साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस नेताओं, जैसे कि पृथ्वीराज चव्हाण, पर भी हमला बोला, जिन्होंने कथित तौर पर ‘सनातन आतंकवाद’ की बात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *