राष्ट्रीय

अमरनाथ गुफा मंदिर में इस साल 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, एक सप्ताह पहले यात्रा स्थगित

डेस्क :भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों के रखरखाव की आवश्यकता के कारण, अधिकारियों ने इस वर्ष की वार्षिक अमरनाथ यात्रा उसके निर्धारित समापन से ठीक एक सप्ताह पहले शनिवार को स्थगित कर दी।
वार्षिक अमरनाथ यात्रा के अंतिम दिन 6,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित पवित्र गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन किए, जिससे कुल यात्रियों की संख्या 4.14 लाख हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पिछले वर्ष 5.10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने इस गुफा मंदिर में दर्शन किए थेअमरनाथ यात्रा का समापन आम तौर पर रक्षा बंधन के दिन होता है। इस साल यह यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होने वाला था। अधिकारियों ने भारी बारिश के मद्देनजर महत्वपूर्ण मरम्मत और रखरखाव कार्यों का हवाला देते हुए यात्रा को एक सप्ताह छोटा करने का निर्णय किया।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कुल 6,497 तीर्थयात्रियों ने 3,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने बताया कि यात्रियों में 4,586 पुरुष, 1,299 महिलाएं, 62 बच्चे, 51 साधु, पांच साध्वी और 494 सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4,14,311 यात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। हाल ही में हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों के रखरखाव की आवश्यकता के कारण, अधिकारियों ने इस वर्ष की वार्षिक अमरनाथ यात्रा उसके निर्धारित समापन से ठीक एक सप्ताह पहले शनिवार को स्थगित कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *