डेस्क :ओडिशा के पुरी में आग से झुलसी 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत हो गई है, जिससे एक गहरा रहस्य पैदा हो गया है। जहां पुलिस किसी और की संलिप्तता से इनकार कर रही है, वहीं मां ने अपहरण और जलाए जाने का आरोप लगाया है, जबकि पिता इसे अवसाद से आत्महत्या बता रहे हैं, जिससे यह घटना एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गई है।
ओडिशा के पुरी जिले में कुछ दिनों पहले आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लडकी की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस खबर की पुष्टि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को की। इस बीच, इस मामले पर पुलिस के हालिया बयान ने कई सवाल खडे कर दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि उनकी गहन जांच में किसी और की संलिप्तता नहीं मिली है, जबकि लडकी की मां का आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण कर उसे जलाया गया था
