मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को सेवायतों ने रोक दिया। जैसे ही मंत्री जी गर्भगृह के सामने पहुंचे, सेवायतों ने पर्दा डाल दिया और न प्रसाद दिया गया, न ही पटका पहनाया गया। मंदिर के गोस्वामी ने भी उनका विरोध किया। बांके बिहारी कॉरिडोर के विरोध में जुटी महिलाओं ने जमकर नारेबाज़ी की। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने मंत्री को दूसरे गेट से बाहर निकाला।
