डेस्क :आगामी इंडिया अलायंस की बैठक में आप के शामिल न होने पर कांग्रेस का बयान सामने आया है। आप सांसद संजय सिंह के बयान और आज इंडिया अलायंस की बैठक पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता। इंडिया अलायंस के सभी दलों को आमंत्रित किया गया है। जो आना चाहेंगे, वे आएंगे और जो अलग रहेंगे, वे नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि सभी दल मौजूद रहेंगे। संसद सत्र में उठाए जाने वाले एजेंडों और मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक आज शाम 7 बजे वर्चुअली होगी
