राष्ट्रीय

Bharat Bandh का आयोजन लगभग फ्लॉप साबित हुआ, 10 यूनियनों ने ही की हड़ताल, 213 Trade Unions बंद में नहीं हुईं शामिल

डेस्क :देश में 10 केंद्रीय श्रम संगठनों की ओर से देशभर में आहूत एक दिन की हड़ताल से आवश्यक सेवाएं अधिकतर अप्रभावित रहीं। हालांकि केरल, झारखंड और पुडुचेरी में हड़ताल से कुछ चुनिंदा सेवाएं प्रभावित होने की खबरे हैं। श्रम संगठनों ने दावा किया है कि अन्य मुद्दों के साथ-साथ नयी श्रम संहिताओं के विरोध में 25 करोड़ श्रमिकों ने ‘‘आम हड़ताल’’ में भाग लिया। हम आपको बता दें कि श्रम संगठनों की मांगों में चार श्रम संहिताओं को खत्म करना, ठेका प्रणाली समाप्त करना, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण बंद करना तथा न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर 26,000 रुपये प्रति माह करना शामिल है। इसके अलावा किसान संगठन स्वामीनाथन आयोग के सी2 प्लस 50 प्रतिशत के सूत्र के आधार पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों के लिए ऋण माफी की मांग भी कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *