स्थानीय

पूर्णिया : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ ने रामनवमी को लेकर की बैठक

पूर्णिया : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज महामाया स्थान, लाइन बाजार, शिव मंदिर परिसर में आगामी रामनवमी को लेकर एक बैठक आयोजित की. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी को पूरी भव्यता के साथ आयोजित करने का निश्चय किया गया. बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने सभी कार्यकर्ताओं से रामनवमी आयोजन के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ एकजुट होकर कार्य करने की अपील की. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, जिलाध्यक्ष विजय कुमार साह, जिला मीडिया प्रभारी गुरुदेव कु. महलदार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी मिश्रा, उपाध्यक्ष किरण देवी, नगर महामंत्री डोली कुमारी, नगर सचिव प्रीति कुमारी, नगर उपसचिव पूजा गिरि, कार्यसमिति सदस्य पूजा चौधरी सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

NEWS WATCH