स्थानीय

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ई.वी.एम. वेयर हाउस का किया निरीक्षण

 

दरभंगा, 26 नवम्बर 2026 :- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ई.वी.एम और वी.वी.पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया जाना है।

 

उक्त के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस तथा बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में अवस्थित ई.वी.एम और वी.वी.पैट वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण/अवलोकन किया गया।

 

उन्होंने प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि वेयरहाउस के बाहर लगातार निगरानी करना सुनिश्चित करेंगे।

 

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *