राष्ट्रीय

सूरत से एके-47 के साथ आतंकी गिरफ्तार

डेस्क: गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) ने सूरत (Surat) के जरोड़ बस स्टैण्ड से एक आतंकवादी (Terrorist) को गिरफ्तार किया है। इस आतंकवादी के पास से एके-47 (AK-47) के साथ 23 कारतूस भी बरामद की गई हंै। बताया जा रहा है कि यह आतंकवादी असम से गुजरात आया था। प्रारंभिक जांच में यह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद गुट का बताया जा रहा है। एटीएस को इसके आने की भनक पहले से मिल गई थी, जिसको लेकर यहां सतर्कता बढ़ा दी गई थी। फिलहाल आतंकवादी से पूछताछ जारी है कि यह किस मकसद से सूरत आया था और कहां पर हमले की साजिश को अंजाम देना था।

20 साल से फरार पूर्व आतंकी गिरफ्तार
श्रीनगर। कश्मीर पुलिस ने 20 साल से फरार पूर्व आतंकी मोहम्मद मंशा को त्राल से गिरफ्तार किया। वह एसपीओ की हत्या समेत 13 आपराधिक मामलों में वांटेड था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *