खेल

Asia Cup Rising Stars: सेमीफाइनल में भारत A और श्रीलंका A की भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

डेस्क: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 अब अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच गया है। गुरुवार, 26 नवंबर को पहले सेमीफाइनल में भारत A का सामना अजेय श्रीलंका A से होगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे 29 नवंबर को होने वाले फाइनल में जगह बनाएगी। एक तरफ तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के पास वैभव सूर्यवंशी जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं, तो दूसरी तरफ श्रीलंका A अपने शानदार रिकॉर्ड और मजबूत स्पिन आक्रमण के दम पर चुनौती पेश करेगी।

भारत A vs श्रीलंका A: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मुकाबले: 3
भारत A जीता: 2
श्रीलंका A जीता: 1
दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2018 में ACC इमर्जिंग टीम्स कप के दौरान हुई थी। उस संस्करण में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आई थीं। ग्रुप स्टेज में भारत ने श्रीलंका को चार विकेट से हराया था, लेकिन फाइनल में श्रीलंका ने वापसी करते हुए भारत को तीन विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया था।
भारत A vs श्रीलंका A: कहां देखें India A vs Sri Lanka A LIVE
मुकाबला: भारत A vs श्रीलंका A, पहला सेमीफाइनल
टूर्नामेंट: ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026
तारीख: गुरुवार, 26 नवंबर 2026; दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान: वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा, कतर
लाइव टीवी प्रसारण: Sony Sports Ten 1 (SD और HD) तथा Sony Sports Ten 4 (तमिल, तेलुगु और कन्नड़)
लाइव स्ट्रीमिंग: Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें
इस सेमीफाइनल में दोनों टीमों के कई खिलाड़ी मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
वैभव सूर्यवंशी (भारत A): UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाकर चर्चा में आए वैभव से एक बार फिर विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी।
तिलक वर्मा (भारत A): कप्तान तिलक ने नेपाल और पाकिस्तान A के खिलाफ लगातार शतक लगाए हैं। मध्यक्रम में उनकी भूमिका बेहद अहम होगी।
निशान मदुश्का (श्रीलंका A): सलामी बल्लेबाज मदुश्का ने ग्रुप स्टेज में लगातार उपयोगी पारियां खेली हैं।
लसित क्रूसपुल्ले (श्रीलंका A): पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर श्रीलंका को मजबूत शुरुआत देने की जिम्मेदारी उन पर होगी।
भारत A की पूरी टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, विप्रज निगम, अरशद खान, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।
श्रीलंका A की पूरी टीम
पवन रथनायके (कप्तान), निशान मदुश्का (विकेटकीपर), लसित क्रूसपुल्ले, जनिथ लियानागे, निपुन धनंजया, सिनेथ जयवर्धने, शरुजन शनमुगनाथन, रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कांत, लाहिरू समरकून, चमिका हीनातिगला, दुलाज समुदिथा, गरुका संकेत, दुविंदु रणतुंगा और निसान सिंगक्करगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *