राष्ट्रीय

पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.25 करोड़ रुपए के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एसयूवी भी जब्त

डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे जिले में अपराध शाखा ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 250 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 1.25 करोड़ रुपए बताई गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को शिरूर तालुका के एक स्थान से गांजा और एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरावती जिले के निवासी समीर पुरुषोत्तम राउत (24) और अजय जगदीश मोहिते (30) के रूप में हुई है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *