अर्थ

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर एक झटके में बढ़ गए दोनों कीमती धातुओं के भाव गोल्ड 1.26 लाख और सिल्वर 1.54 लाख के पार

डेस्क: सोने और चांदी (Gold and silver)की कीमतों में पिछले सप्ताह आई भारी गिरावट (Sharp decline)के बाद अब जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।(International market) अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर भारतीय वायदा बाजार (Indian futures market)तक दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। पिछले सप्ताह एक साल से अधिक समय के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोने में निवेशकों की खरीदारी लौट आई है। इसका असर सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर साफ दिखाई दिया। सोमवार रात सोने का भाव 3.48 प्रतिशत उछलकर 1.26 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी 4.32 प्रतिशत की तेजी आई और यह 1 लाख 54 हजार 205 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अचानक आई इस तेजी ने सराफा बाजार और निवेशकों का ध्यान एक बार फिर सोने चांदी की ओर खींच लिया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं की कीमतों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। न्यूयॉर्क में स्पॉट गोल्ड 3.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 3656.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने की कीमत में तेजी 4.3 प्रतिशत तक पहुंच गई थी और भाव करीब 3690 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक चला गया था। दूसरी ओर चांदी की कीमत में 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 43.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले सप्ताह चांदी की कीमतों में करीब 16 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी। लगातार गिरावट के बाद अब बाजार में खरीदारी बढ़ने से दोनों धातुओं को सहारा मिला है।
सोने की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे वैश्विक बाजार में निवेशकों की बदलती धारणा को भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया के सीईओ पद पर जेन्सन हुआंग की वापसी की खबर से वैश्विक बाजार में जोखिम लेने की प्रवृत्ति मजबूत हुई है। इसके बाद शेयर बाजारों में तेजी का माहौल बना और निवेशकों ने अलग-अलग एसेट क्लास में खरीदारी की। हालांकि सोने की कीमतों में तेजी के पीछे केवल एक घटनाक्रम नहीं बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और वित्तीय कारक भी काम कर रहे हैं।
पिछले कुछ समय से सोने पर दबाव बना हुआ था। फरवरी के अंत में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से सोने की कीमत में करीब एक तिहाई तक गिरावट आने की बात सामने आई है। ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ने की आशंका ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें ऊंची बनाए रखने की संभावना ने भी सोने की चमक को प्रभावित किया। आमतौर पर ब्याज दरें ऊंची रहने पर निवेशक ऐसे विकल्पों की तरफ आकर्षित होते हैं जिनसे उन्हें ब्याज या बेहतर रिटर्न मिल सके।

इस बीच चीन में भी सोने की खरीदारी बढ़ने के संकेत मिले हैं। कीमतों में गिरावट के बाद चीन के शेनझेन स्थित शुइबेई गोल्ड मार्केट में ज्वेलरी खरीदने वालों की भीड़ देखी गई। कई निवेशक मौजूदा कीमतों को खरीदारी का बेहतर मौका मान रहे हैं। UBS की विश्लेषक जोनी टेव्स के मुताबिक सोने में हालिया बिकवाली मुख्य रूप से फ्यूचर मार्केट में देखने को मिली जबकि गोल्ड ईटीएफ में निवेश काफी हद तक स्थिर बना हुआ है।
अब सोने और चांदी की अगली चाल काफी हद तक अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर निर्भर करेगी। निवेशकों की नजर सप्ताह के मध्य में जारी होने वाले पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर यानी PCE आंकड़ों पर है। यह अमेरिकी फेडरल रिजर्व का पसंदीदा महंगाई मापदंड है। यदि महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा आते हैं तो ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका बढ़ सकती है। इससे डॉलर मजबूत होने और सोने की कीमतों पर दोबारा दबाव आने की संभावना रहेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने और चांदी के बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *