डेस्क: दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी NVIDIA में CEO पद को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी के बोर्ड के शुरुआती फैसले के बाद जेनसन हुआंग (Jensen Huang) की वापसी का रास्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के हस्तक्षेप से साफ हुआ। बताया गया है कि ट्रंप के निर्देश पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हुआंग और कंपनी के निदेशक मंडल के साथ गोपनीय बैठकें कीं। इन मुलाकातों के दौरान प्रशासन ने कंपनी को भरोसा दिलाया कि हुआंग की वापसी से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है और उनके खिलाफ किसी आपराधिक मामले का आधार नहीं है।
इस घटनाक्रम के बाद कंपनी के बोर्ड ने अपना रुख बदला। हुआंग की वापसी की खबर सामने आते ही शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिली। हालांकि, इस पूरे मामले ने चीन को NVIDIA की चिप बिक्री और अमेरिकी निर्यात नियंत्रणों को लेकर ट्रंप प्रशासन के भीतर मौजूद मतभेदों को भी उजागर कर दिया है।
ट्रंप के निर्देश पर वेंस ने कीं गोपनीय बैठकें
रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसन हुआंग की वापसी का रास्ता तैयार करने के लिए अमेरिकी प्रशासन ने पर्दे के पीछे कई स्तरों पर बातचीत की। ट्रंप के निर्देश पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हुआंग और NVIDIA के बोर्ड के साथ सीक्रेट मीटिंग्स कीं। इन बैठकों में कंपनी के नेतृत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवालों पर चर्चा हुई।
प्रशासन की ओर से कंपनी को यह भरोसा दिलाया गया कि उपलब्ध जानकारी के आधार पर हुआंग की वापसी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं माना जा रहा है। इसके बाद बोर्ड ने अपने शुरुआती फैसले पर पुनर्विचार किया और उन्हें CEO पद पर वापस लाने का निर्णय लिया।
चिप तस्करी में हुआंग की सीधी भूमिका नहीं: ट्रंप
ट्रंप ने बताया कि जेनसन हुआंग का समर्थन करने से पहले उन्होंने अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच और खुफिया प्रमुख जे क्लेटन सहित शीर्ष अधिकारियों से सलाह ली थी। राष्ट्रपति के अनुसार, चीन में चिप तस्करी के मामले में हुआंग की कोई सीधी भूमिका नहीं थी।
इस पूरे विवाद में चीनी महिला एलिस हुआंग का नाम भी सामने आया था। अमेरिकी अधिकारियों को कथित तौर पर उसके चीनी खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का संदेह था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि एलिस के साथ विवाहेतर संबंध स्वीकार करने के बाद जेनसन हुआंग को NVIDIA के CEO पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
ट्रंप बोले- अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है हुआंग का नेतृत्व
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर NVIDIA के बोर्ड के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि जेनसन हुआंग को CEO पद पर वापस लाने का निर्णय सही है। कंपनी के साथ-साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सफलता और समृद्धि के लिए भी NVIDIA में हुआंग का नेतृत्व जरूरी है।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सरकार के पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अटॉर्नी जनरल ने पुष्टि की है कि सरकार के पास हुआंग के किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने का कोई सबूत नहीं है।
हुआंग की तारीफ करते हुए ट्रंप ने उन्हें महान देशभक्त और राष्ट्रीय धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से हुआंग को जानने लगे हैं और उनके योगदान को महत्वपूर्ण मानते हैं।
निर्यात नियंत्रणों के पालन की जांच जारी रखने की सलाह
हालांकि, ट्रंप ने NVIDIA को अमेरिकी निर्यात नियंत्रणों के अनुपालन से जुड़ी अपनी आंतरिक जांच जारी रखने की सलाह भी दी। उनका कहना था कि कंपनी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा से जुड़े कानूनी दायित्वों और अपनी जिम्मेदारियों का पालन कर रही है।
ट्रंप ने जेनसन हुआंग, NVIDIA के निदेशक मंडल, अमेरिकी नागरिकों और पूरी दुनिया को बधाई दी। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर दिखाया है कि अमेरिका की AI अर्थव्यवस्था में NVIDIA की भूमिका कितनी अहम हो गई है। साथ ही, चीन को अत्याधुनिक चिप बेचने और राष्ट्रीय सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की चुनौती भी अमेरिकी प्रशासन के सामने बनी हुई है।



