राष्ट्रीय

शेषनाग झील के पास पहाड़ की खुदाई का Video Viral, Amarnath Yatra मार्ग पर निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद

डेस्क: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली शेषनाग झील के पास सड़क निर्माण और पहाड़ की खुदाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में भारी मशीनों से झील के पास पहाड़ की खुदाई होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और CPI(M) समेत कई राजनीतिक दलों ने इस काम पर सवाल उठाए हैं। साथ ही धार्मिक नेताओं ने भी इस मामले में चिंता जताई है।

PDP अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस मामले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार के सामने पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी है, लेकिन ऐसे कामों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महबूबा ने चारधाम यात्रा के दौरान पहाड़ी इलाकों में हुए निर्माण और उसके बाद आई प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर को भी ऐसी स्थिति से बचाना जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण की बात करने का मतलब अमरनाथ यात्रा का विरोध करना नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *