डेस्क: ग्यासपुर इलाके में मेट्रो डिपो के पास झुग्गियों में भीषण आग लगने की जानरकारी सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते करीब 80 झुग्गियां इसकी चपेट में आ गई। स्थिति को देखते हुए 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। इस घटना के बाद अहमदाबाद के मेयर हितेश बारोट और स्थानीय पार्षद हाजी असरार मिर्जा भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। फिलहाल किसी से हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।



