डेस्क: तिरुपति के Lord Venkateswara Temple को एक भक्त करीब 160 करोड़ रुपये की कीमत वाले 121 किलोग्राम Gold Jewellery दान करने जा रहा है। सरकारी और TTD सूत्रों के मुताबिक, दुनियाभर में मशहूर इस पहाड़ी मंदिर के इतिहास में किसी एक व्यक्ति की ओर से किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा Gold Donation माना जा रहा है।
एक सरकारी सूत्र ने बताया, “एक भक्त 26 नवंबर को तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण भेंट करेगा। इसमें 9 सेटों में व्यवस्थित 45 आभूषण शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये है।”
15 महीने में तैयार हुए 46 तरह के आभूषण
इन 121 किलोग्राम सोने से कुल 46 अलग-अलग तरह के आभूषण बनाए गए हैं, जिन्हें नौ सेट में बांटा गया है। इनमें शामिल हैं:
भगवान का मुकुट
भुजकीर्तियां
शंख-चक्र
वड्डाणम (कमरबंद)
अभय हस्त
इन आभूषणों को बनाने में टीटीडी के अधिकारियों की सलाह और आगम शास्त्र के नियमों का खास ख्याल रखा गया है। इन्हें तैयार करने में करीब 15 महीने का समय लगा। बताया जा रहा है कि यह दान देने वाले चेन्नई के एनआरआई बिजनेसमैन मानते हैं कि उनके कारोबार की तरक्की में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद है। इसी वजह से उन्होंने अपनी कंपनी के मुनाफे का एक हिस्सा भगवान को सोने के आभूषणों के रूप में अर्पित करने का मन बनाया।
चूंकि वे इस दान को लेकर किसी तरह का प्रचार नहीं चाहते, इसलिए उन्होंने अपनी पहचान सार्वजनिक न करने की अपील की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी अपना नाम गोपनीय रखने का अनुरोध किया है। सूत्र ने आगे बताया कि भक्त ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के साथ बातचीत पूरी कर ली है और वह मंदिर परिसर में ही ये आभूषण TTD को सौंप देगा। TTD सूत्रों के मुताबिक, तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक भक्त द्वारा दी जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी भेंट होगी।



