डेस्क : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता पड़ोसन के घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए और यह छापेमारी किसी और ने नहीं बल्कि महिला के ही पति ने की। इस घटना का वीडियो रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सूरजपुर जिले का है। फिलहाल पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया भाजपा नेता मुकेश गर्ग वार्ड पार्षद है और जिला मीडिया प्रभारी भी है। जो एक विवाहित पड़ोसन के हुस्न में फिदा हो गया और बीती रात उनके घर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। वायरल वीडियो में भाजपा पार्षद मुकेश गर्ग मुंह पर कपड़ा डालकर महिला के घर से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर महिला के पति और कई लोग भी जमा है। मुकेश गर्ग ने घटनास्थल से भागने की भी कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया।
महिला के पति के मुताबिक, वह किसी काम से बाहर गया हुआ था, इसी दौरान भाजपा पार्षद मुकेश गर्ग उनके घर में आ गए। जब वह वापस लौटा तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है, दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसने फौरन पुलिस को बुलाया। जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दरवाजा नहीं खुलवा सकी। इसके बाद पुलिस वहां से लौट गई। करीब 4 घंटे बाद जब दरवाजा खुला दो दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों को इस हाल में देख पति के होश उड़ गए शोर सुनकर आस-पास के लोग भी आ गए।
पति ने कोतवाली पुलिस से लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसके मुताबिक, पार्षद रात करीब 10:30 बजे उसकी पत्नी के साथ घर पहुंचे थे। उस समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पति का दावा है कि उसे घर के भीतर से अजीब आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद उसने बाहर से दरवाजा लॉक कर दिया और आसपास के लोगों को बुलाने के साथ पुलिस को भी सूचना दी।
घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें पार्षद मुंह छुपाते हुए भागते हुए नजर आ रहा है। वह 10:30 बजे घर में घुसा और करीब 4 घंटे बाद 2.20 बजे घर से निकला। अब सबकी नजरें भाजपा हाईकमान पर टिकी हुई है कि क्या पार्टी भाजपा नेता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी? पति ने शिकायत में यह भी बताया है कि उसका पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।



