अभियुक्त फरार, छापेमारी स्थल से 02 मोटरसाइकिल को किया गया जप्त
फरार अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी
दरभंगा, 05 नवम्बर, 2026 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने निर्देशानुसार दरभंगा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं सेवन के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध पुलिस टीम ने सोनकी थाना क्षेत्र के महुआ लोहा भट्ठा के पास छापेमारी कर *756 लीटर अवैध नेपाली देशी शराब बरामद* की।
छापेमारी के दौरान मद्यनिषेध टीम द्वारा छापेमारी स्थल से 02 मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। *मौके से अवैध शराब कारोबार में संलिप्त अभियुक्त सदर थाना क्षेत्र के कांटी वार्ड नम्बर – 06 निवासी जीवछ चौपाल एवं सोनकी थाना क्षेत्र के महुआ वार्ड नम्बर – 01 निवासी विजय मंडल मौके से फरार हो गया।*
मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा फरार अभियुक्त की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बरामद शराब के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कानूनी प्रक्रिया जारी है।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा निरंतर छापेमारी एवं निगरानी की जा रही है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मद्यनिषेध कानून के प्रभावी अनुपालन एवं अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


