दरभंगा

DLSA सचिव ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का किया औचक निरीक्षण

 

बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, देखभाल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का लिया जायजा

 

दरभंगा, 05 नवंबर 2026 :- जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), दरभंगा की सचिव श्रीमती आरती कुमारी द्वारा आज विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, दरभंगा का औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान संस्थान में आवासित बच्चों के रखरखाव, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। इस दौरान बच्चों को बेहतर देखभाल एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।

 

वर्तमान में संस्थान में कुल सात बच्चे आवासित हैं,जिनमें पांच बालिकाएं एवं दो बालक शामिल हैं। इनमें चार बच्चे विशेष आवश्यकता वाले हैं, जिनमें दो बालक एवं दो बालिकाएं हैं।

 

निरीक्षण के दौरान संस्थान के समन्वयक मो. शाहिद, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना कुमारी, एएनएम श्रीमती माधवी सिंह तथा आया श्रीमती आरती देवी, श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती उर्मिला देवी एवं नजमा खातून उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *