उत्तर प्रदेश

गांधी परिवार के इशारे पर कब तक पीएम मोदी के खिलाफ बोलेंगे खरगे, केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर तीखा हमला

डेस्क: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से सवाल किया कि वह गांधी परिवार के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके परिवार के प्रति कब तक असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते रहेंगे। मौर्य ने यह प्रतिक्रिया खरगे की कथित विवादित टिप्पणी के संदर्भ में दी। खरगे ने रविवार को पटना में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर विवादित बयान दिया था। कार्यक्रम में दर्शकों में शामिल एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे, इसके जवाब में खरगे ने कथित तौर पर कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।

मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मोहब्बत की कथित दुकान चलाने वाली कांग्रेस, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति राजनीतिक विद्वेष और नफरत में भाषा की सारी मर्यादाएं लांघकर दिन-प्रतिदिन नीचे गिरने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है।” उन्होंने सवाल किया कि अपनी उम्र और अनुभव को ताक पर रखने वाले कांग्रेस के ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’ मल्लिकार्जुन खरगे गांधी परिवार के निर्देश पर कब तक मोदी और उनके परिवार के प्रति असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते रहेंगे तथा उन्हें जेल भेजने की ‘वाहियात’ बातें करते रहेंगे।

मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को अपनी चिंता के बजाय गांधी परिवार की चिंता है और पार्टी की पहचान सांस्कृतिक गिरावट बन गई है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के राजनीतिक भविष्य को लेकर आशंका और अपने अस्तित्व की रक्षा की चिंता गाली-गलौज तथा व्यक्तिगत अपमान का आधार नहीं बन सकती। उपमुख्यमंत्री ने कहा, “लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है लेकिन अभद्रता का कतई नहीं। जनता के जनादेश का सम्मान करना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस और गांधी परिवार इस जिम्मेदारी से बच नहीं सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *