दरभंगा

आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के आलोक में सारण जिले के लिए दरभंगा से पॉलीथिन शीट भेजा गया

दरभंगा, 02 अक्टूबर 2026 :-आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में संभावित आपदा एवं बाढ़ जैसी परिस्थितियों से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दरभंगा जिले से सारण जिले के लिए 25,000 पॉलीथिन शीट भेजी गई।

 

जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की उपस्थिति में पॉलीथिन शीट को सारण जिले के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को राहत सामग्री के सुरक्षित एवं शीघ्र परिवहन तथा निर्धारित स्थान तक पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को समय पर राहत सामग्री उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के अनुरूप आवश्यकतानुसार अन्य जिलों को भी राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर सहायक निदेशक, आपदा प्रबंधन श्री प्रणव राज सहित आपदा प्रबंधन विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *