बिहार

घास काटने जा रही थीं महिलाएं, नदी के तेज बहाव में डूबने से 2 की मौत; गांव में पसरा मातम

डेस्क: बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड में शुक्रवार को खेत में घास काटने जा रही दो महिलाओं की बलुआही नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 13 से सुबह कुछ महिलाएं नदी पार कर खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पानी अधिक होने के कारण दो महिला नदी में डूब गईं। साथ जा रही महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला।

सूत्रों ने बताया कि ग्रामीण दोनों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अमरोली वार्ड संख्या 13 निवासी अर्चना देवी और अड़हुल देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर फुलकाहा थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *