30 से अधिक परिवादी आयें और मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश
दरभंगा 25 सितंबर 2026:- जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जनता के दरबार आयोजित ।
जिलाधिकारी ने परिवादी की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्य के साथ सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किये।
आज के जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से 30 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए जिनमें ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शामिल है।
जिलाधिकारी ने कई मामलों का तत्काल समाधान किया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथाशीघ्र जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जनता के दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर स्वयं दूरभाष पर कई अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान करना है*।
आज के जनता दरबार में राजस्व विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित पारिवारिक उपस्थित हुए थे।
उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़ी शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता बरतें तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए,जिससे जनता का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
जनता दरबार में राजस्व विभाग, ऊर्जा विभाग, नगर निगम, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, पीएचईडी विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर परिवादी उपस्थित थे।


